Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-06-09 at 08.59.39
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2025। क्षेत्र में चोरी की कई बड़ी वारदातें खुलासे व सामान की बरामदगी की आस में लंबित है और ये सूची लगातार लंबी हो रही है। सोमवार सुबह हाइवे के निकटवर्ती गांव झंझेऊ में चोरी की वारदात सामने आई है। गांव में प्रवेश रोड पर ही पूर्वी दिशा में स्थित दीपेंद्र सिंह पुत्र मघसिंह के घर में बीती रात चोरों ने धावा बोला। दिवंगत मघसिंह की पत्नी, 24 वर्षीय पुत्र दीपेंद्र, दो छोटी पुत्रियां घर की बाखल में सो रहें थे। रात घर में अज्ञात चोर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखे बड़े व भारी संदूकों के कुंडे तोड़कर उसका सारा सामान निकाल कर फैला दिया। वहीं दो छोटी संदूकें उठाकर अपने साथ ले गए। घर से करीब 500 मीटर दूर दीपेन्द्र की ही खेड़ी में ही दोनों संदूकों के ताले तोड़कर इसमें से करीब 5 तोले सोने के गहने, 5 हजार रूपए नगदी व चार जोड़ी चांदी की पायलें लेकर फरार हो गए। चोरी से परिवार मायूस हो गया है व सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह ने मौके पर पहुंचे व पुलिस को सूचना दी। भंवरसिंह सहित ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की पूरी जांच करने व पीड़ित परिवार को सामान बरामद करवाने की मांग की। सेरूणा थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल आवड़दान, कांस्टेबल सांवरमल व डीआर पवन मौके पर पहुंचे व मामले की जांच की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारी संदूकों के कुंडे तोड़कर सामान निकाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर से करीब 500 मीटर दूर लेजाकर तोड़े छोटी संदूकों के ताले, सोना, चांदी नगदी चोरी।