Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2025। निकटवर्ती चूरू जिला क्षेत्र के अनेक गांव तथा श्रीडूंगरगढ़ के दक्षिणी पश्चिमी सीमा के गांव, बीकानेर, सीकर व नागौर के इलाकों में आज करीब पौने आठ बजे बहुत तेज आवाज के धमाके सुने गए। आवाज को लेकर लोगों में जबरदस्त कौतूहल का माहौल छाया है। सोशल मीडिया पर चर्चाओं की बाढ़ आ गई है। वहीं इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं किसी अनहोनी की कोई जानकारी कहीं नहीं आयी है। आवाज करीब 100 किलोमीटर के दायरे में सुने जाने का दावा लोगों द्वारा किया गया है। गांव गांव ग्रामीणों में इसी पर चर्चाएं हो रही है। श्रीडूंगरगढ़ के गांव सोनियासर मीठिया, लिखमीसर की रोही, धनेरू व बीदासर, सांडवा के आस पास के इलाकों में ग्रामीण ग्रुपों में इसकी खूब चर्चाएं हो रही है। वहीं इसे सुपर सोनिक की आवाज भी बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी गांवो में पक्षियों की आवाजें आने लगी और घरों के दरवाजे व खिड़कियां हिलने लगी। वहीं पडिहारा से किसी ने सीसीटीवी कैमरे में कैद धमाके की आवाज को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर श्रीडूंगरगढ़ सहित चूरू के सुजानगढ़, बीदासर, सांडवा छापर, नेछवा, सालासर, पार्वतीसर, सारंगसर, पड़िहारा, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, कातर, बीकानेर के जसरासर, साधासर, नापासर, नागौर जिले के अनेक स्थानों पर सुने जाने के दावे आमजन द्वारा किए जा रहें है।