Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 दिसंबर 2025। क्षेत्र के गांव मोमासर में झांसा देकर धर्म परिवर्तन करवाने का बड़ा मामला सामने आने के बाद गांव लखासर में धर्म परिवर्तन रोके जाने की मांग बुधवार को उपखंड अधिकारी से एबीवीपी के छात्र नेताओं ने की है।
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने गांव लखासर में भी धर्म परिवर्तन की संदिग्ध गतिविधियां जारी होने, जिससे ग्रामीणों के परेशान होने की बात कही। संगठन सदस्यों ने प्रशासन से इसे शीघ्र रोके जाने की मांग की है। वहीं कालीबाई स्कूटी योजना व मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति का पोर्टल परीक्षा परिणाम आने से पहले ही बंद कर दिया गया है, जिससे अनेक पात्र छात्राएं आवेदन ही नहीं कर पाई है। इससे वे छात्राएं छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित रह जाएगी, ऐसे में सरकार पोर्टल को पुन: खोल कर पात्र छात्राओं के आवेदन लेकर उन्हें राहत देवें। संगठन सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य करन जाड़ीवाल, गोविंद भूकर, नगर मंत्री बसंती लांबा, सागर सिंधी, प्रवीण गुसाईं, नरेश पुरी, मैक्स सुथार, पार्वती व अविनाश शामिल रहें।