Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 दिसंबर 2025। 2025 ने जाते-जाते अंतिम दिन किसानों के लिए आसमान से राहत की मावठ बरसा दी है। मौसम विभाग ने 31 दिसम्बर को एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी हरियाणा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बने होने व इसके प्रभाव से आज बीकानेर, जोधपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश/मावठ होने की संभावना जताई। श्रीडूंगरगढ़ में शाम को मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छा गए। शहर की गलियों में जहां पानी भर गया वहीं गांवो में किसानों परिवारों ने प्रसन्नता जताई है। क्षेत्र के गांव डेलवां लोढेरा सहित अनेक गांवो में बरसात प्रारंभ हो गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 1 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना रहेगी। वहीं 2 जनवरी से पुनः मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
किसानों को था इंतजार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंचल के किसानों को बरसात का बेसब्री से इंतजार था। किसानों ने सीजन की पहली मावठ को फसलों के लिए अमृत समान बताते हुए कहा कि इससे रबी की फसलों की बढ़वार में फायदा होगा। बता देवें दिसबंर माह में भी ठंड नहीं पड़ने व मावठ के इंतजार में किसान मायूस हो रहें थे उन्हें आज राहत मिली है।
मंडी में दो दिन बाद माल लेकर आवें किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शाम को शुरू हुई तेज बरसात से मंडी परिसर में पानी भर गया है। खुले में रखी मूंगफली व अन्य जिंसे पानी से तरबतर हो गई है। मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने बताया कि किसान अपना माल लेकर दो दिन बाद आवें। क्योंकि अचानक आई बरसात से अव्यवस्था हो गई है।