Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20241231-WA0124
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 दिसंबर 2024। गांव बिग्गाबास रामसरा के शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी क्रिकेट मैदान मंगलवार को दर्शकों से भरा था। मौका था यहां बादनूं बालिका क्रिकेट टीम का रीड़ी इलेवन के साथ मुकाबले का, टॉस जीतकर रीड़ी इलेवन के कप्तान कैलाश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बादनूं गर्ल्स की कप्तान मनीषा घिंटाला ने फील्डिंग सजाई। दर्शकों ने बालिकाओं का खूब हौसला बढ़ाया और मैच में टीम का शानदार प्रदर्शन किया। रीड़ी इलेवन ने 6 विकेट खोकर 97 रन बनाए। इस टीम के शिवा जाखड़ ने 54 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए बालिका टीम की कंचन ने 56 रन बनाकर मैच की श्रेष्ठ पारी खेली। टीम ने 7 विकेट खोकर 91 रन बनाए और मात्र 6 रनों से मैच हार गई। कंचन को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई, वहीं टीम कोच का सम्मान किया गया। खेल प्रेमियों ने रोमांचक मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की खूब सराहना की। टीम के कोच का भी सम्मान किया गया। मैच देखने बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, समाजसेवी हरिओम तावणीयां, संतोष ओझा, ओमप्रकाश सारण फौजी, अशोक सिहाग, राजेंद्र पड़िहार, दिनेश तावणीयां, ताराचंद कड़वासरा, हार्दिक शर्मा, समाजसेवी मनोज कायल, प्रभुनाथ, मामराज आचार्य, पीटीआई रामप्रताप जाखड़ शामिल हुए व पूरा मैच देखकर टीम के प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान बिग्गा व बिग्गाबास रामसरा सहित आस पास के गांवो से भी बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैच देखने पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में आयोजित शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को हुआ रोमांचक मैच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कंचन ने बनाए 56 रन, मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजक व अतिथियों ने बादनूं गर्ल्स टीम का सम्मान किया।