Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 दिसंबर 2024। एक कार सवार ने मंगलवार सुबह एक बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी व कार को तेजी से बैक लेकर दुबारा हिट कर मौके से फरार हो जाने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। लाखनसर निवासी 34 वर्षीय अन्नाराम पुत्र नानूराम मेघवाल ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह आज सुबह गांव से मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी गोमती के साथ श्रीडूंगरगढ़ आ रहा था। तभी करीब 10.30 बजे ठुकरियासर बस स्टैंड पर उसकी पत्नी मोटरसाइकिल से उतर ही रही थी। तभी स्वीफ्ट कार के ड्राइवर ठुकरियासर निवासी श्रीराम पुत्र मालाराम ब्राह्मण ने लापरवाही व गफलत से चलाते हुए पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे दंपति बाइक से गिर गए फिर भी चालक ने दुबारा गाड़ी को तेजी से बैक लिया और दुबारा दंपति को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। जिससे परिवादी व उसकी पत्नी चोटिल हो गए है। परिवादी ने जान से मारने की नियत से उन्हें टक्कर मारे जाने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेश को सौंप दी है।