Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20231115-WA0006
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ से निकलने के बाद जोधासर के पास हाइवे पर कुछ देर पहले एक स्लीपर बस और एक पिकअप में आमने सामने की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस भी आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। बस बीकानेर की ओर जा रही थी और पिकअप बीकानेर की ओर से आ रही थी। दुर्घटना में पिकअप सवार लाडनू निवासी 28 वर्षीय हसन उम्मेद खां की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं इसका साथी असलम नजीर खां गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसे श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर रेफर कर दिया गया है। पिकअप में चुनाव ड्यूटी के लिए लिफ्ट लेकर रवाना हुए श्रीडूंगरगढ़ कालू बास निवासी बबलू पुत्र माणक चन्द हरिजन सहित एक अन्य बस सवारी चोटिल हो गए है। सेरूणा थाना एसएचओ इंद्रलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व शव और घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। इंद्रलाल ने बताया बस की सवारियों को दूसरी बसों से बीकानेर भेज दिया गया है। लखासर टोल टीम ने मौके पर पहुंच कर क्रेन से वाहन हटाए व हाइवे क्लियर करवाया है।