Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2021। पश्चिमी जेट हवाओं के कारण 22 व 23 अक्टूबर के बाद राजस्थान में ठंड बढ़ने के संकेत मौसम विशेषज्ञों ने दिए है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 के बाद शुष्क ठंडी हवाओं का आगमन होगा जिससे अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में तेज ठंड का पहला आगमन होगा व ठंड बढ़ने के साथ भारी कोहरा भी छाने की संभावनाएं है। 22, 23,24,25 अक्टूबर के दिनों में पश्चिमी राजस्थान के जिलों में खण्ड वर्षा की संभावना भी है और बीकानेर जैसलमेर में कहीं कहीं मूसलाधार वर्षा के साथ ओलावृष्टि की संभावनाएं भी जताई है। 22 अक्टूबर से पहले किसान फसल कटाई या मूंगफली में पाती लगाने इत्यादि कार्य समय पर पूरे कर लेवें अन्यथा नुकसान की आशंका भी बन सकती है। बीकानेर, चुरू, नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर के किसानों को इस बारे में ध्यान देकर सक्रिय होना होगा। अगले 24 घण्टो में बीकानेर, नागौर के क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही रहने व चुरू में कहीं कहीं खण्ड वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।