Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2021। राज्य की कांग्रेस सरकार में स्थानीय वर्चस्व की जंग हर दिन ओर ज्यादा बढ़ती नजर आ रही है। राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र के गांव ऊपनी में 2.11 करोड़ की लागत से ओर गांव बरजांगसर में 38 लाख की लागत से स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण स्वीकृत किया गया था। क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के पैतृक गांव ऊपनी में ओर बरजांगसर में गोदारा समर्थित सरपंच होने के कारण के कारण इन दोनों स्वीकृति के साथ ही दोनो गांवो के सरपंचों, ग्रामीणों द्वारा बड़े बड़े विज्ञापन लगा कर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा का आभार भी जताया गया और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इसे मंगलाराम गोदारा की सरकार में पकड़ का प्रमाण बता कर खूब प्रचारित भी किया था। लेकिन आज जब चिकित्सल मंत्री द्वारा इन दोनों चिकित्सा भवनों का वर्चुअल शिलान्यास करना है तब सरकार की गेस्ट सूची ओर लगने वाले शिलालेख में विधायक गिरधारी महिया का नाम है। अब भले ही इसे सरकार द्वारा विधायक का प्रोटोकॉल बताया जा रहा हो लेकिन स्थानीय स्तर पर नई राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। विधायक गिरधारी महिया की अध्यक्षता में इन दोनों स्थानों पर भवनों का वर्चुअल शिलान्यास आज 1.45 बजे किया जाएगा।