Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2025। क्षेत्र के गांव दुलचासर में नायकों के मोहल्ले में गत एक माह से ट्यूबवेल खराब पड़ा है, जिससे मोहल्लेवासी बुरी तरह से परेशान है। इस ट्यूबवेल से करीब 400 घरों में पेयजलापूर्ति सप्लाई होती है। एक माह से ये परिवार टैंकर से पानी मंगवाने को मजबूर है या कई घरों में बालिकाएं व महिलाएं सिर पर मटकें से पानी लाकर परिवार की जरूरत का पानी ढो रही है। मोहल्लेवासियों ने बिना पानी होली का त्योहार कैसे मनाएं के संकट पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि अनेक बार विभाग सहित ग्रामीण व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तक सूचना दी परंतु कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। मोहल्लेवासी मुखराम नायक ने रोष जताते हुए कहा कि एक ओर सरकार हर घर जल की योजना चलाने की बात कर रही है वहीं दूसरी और मोहल्ले के 400 परिवारों की सुनवाई नहीं हो रही है। घरों की महिलाएं व बच्चे सुबह शाम पानी ढोने की परेशानी से जूझ रहें है। महिलाओं ने बताया कि टैंकर मंगवाने से उनके घर का बजट ही गड़बड़ा गया और सिमित आय में पानी के लिए रूपए कहां से चुकाए।
त्योहार के मौके पर बढ़ी परेशानी, जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार व बुधवार को कार्यदिवस है व उसके बाद होली के अवकाश प्रारंभ हो जाएंगे। ऐसे में मोहल्लेवासियों ने कहा कि होली त्योहार के मौके पर परिवार परेशान हो रहें है। साफ सफाई से लेकर रसोई में भी पानी की खासी जरूरत है। ऐसे में इन्हीं दो दिन में ट्यूबवेल ठीक करवाने अथवा मोहल्ले में जलापूर्ति नहीं करवाई गई तो नाराज मोहल्लेवासी आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से शीघ्र ही ट्यूबवेल ठीक करवाने की मांग की है। सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया ने टाइम्स को बताया कि एक माह से ट्यूबवेल बंद है और इस ट्यूबवेल में पानी खत्म हो गया है। यहां नया ट्यूबवेल निर्माण करवाने का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा। ग्राम पंचायत ने होली के त्योहार पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए प्रयास भी किया परंतु दूसरी लाइन में कनेक्शन जोड़ने पर अधिक भार होने से पानी घरों तक नहीं पहुंच पाया। फिर भी वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कोई प्रावधान किए जाने का प्रयास कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुलचासर में नायक मोहल्ला में लोग पेयजलापूर्ति के लिए तरसे, एक माह से सिर पर पानी ढो रही है महिला व बालिकाएं।