Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

जैसलसर में युवाओं ने मिलकर गौशाला में किया श्रमदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जैसलसर की शिव शक्ति गौशाला सेवा समिति द्वारा गौवंश के लिए सेवा के विभिन्न आयोजन किए जाते है। मंगलवार को गांव के युवाओं ने मिलकर गौशाला में गौवंश के लिए लापसी के भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान मांगीलाल सुथार, भैराराम चाहर, शंकरलाल नाई, रेवंतसिंह, मदनलाल नाई, मुन्नीनाथ जोगी, ओमप्रकाश चाहर, ताराचंद मेघवाल, मुन्नीराम मेघवाल, अशोक सिंह, मनीष गिरी, प्रदीप सिंह, शीशपाल सिंह, कैलाश सिंह, दिनेश चाहर, विराट शर्मा, रामस्वरूप गिरि, किशनसिंह, राहुल सुथार सहित अनेक युवाओं व ग्रामीण शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर में युवाओं व ग्रामीणों ने मंगलवार को गौसेवा में किया श्रमदान।

धीरदेसर चोटियान स्कूल का निरीक्षण, पोषाहार की जांच की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान के महात्मा गांधी रावि में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने मंगलवार को निरीक्षण किया। पोषाहार सघन निरीक्षण अभियान के तहत हुए इस निरीक्षण में खाद्यान्न का रख-रखाव, वितरण, रिकॉर्ड संधारण की जांच की। दोपहर के भोजन में बने दाल चावल बनाए गए। प्रजापत ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता अच्छी पायी गई। प्रजापत ने संस्था प्रधान किशोर सिंह व स्टाफ को निष्ठापूर्ण कर्तव्य निर्वहन की प्रेरणा दी। इस दौरान सीबीईओ कार्यालय के एमडीएम मामराज साथ रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने पोषाहार की जांच की।

पूनरासर में स्कॉडट गाइड ने निकाली “स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण रैली”
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में राउमावि के स्कॉउट गाईड दल के छात्र छात्राओं ने मंगलवार को पूनरासर बालाजी मंदिर में साफ सफाई करते हुए श्रम दान किया। गाईडर बबली मीणा तथा स्काउट विनोद चौधरी के निर्देशन में ढोल नगाड़े के साथ गांव की मुख्य गलियों से होते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों कों साफ सफाई व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए घर गांव साफ रखने व पेड़ पौधे लगाने के नारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में स्काउट गाइड दल ने निकाली स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दल के छात्र छात्राओं ने हनुमानजी मंदिर की साफ सफाई में श्रमदान किया।