Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2024। क्षेत्र के गांव माणकरासर में गत एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई ठप्प है और ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहें है। बड़ी संख्या में पशु बार-बार जल खेली के चक्कर काट रहें है। ये प्यास से बेहाल हो गए है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के तीनों ट्यूबवैल बंद पड़े है। सप्लाई के लिए प्रयोग होने वाला बूस्टर जल जाने के कारण सप्लाई बाधित हो गई है। एक सप्ताह पूर्व बूस्टर ठीक करवाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ भेजा गया है परंतु वह अभी तक ठीक नहीं हो पाया है। गांव भगवानराम ने रोष जताते हुए बताया कि ग्रामीण तो जैसे तैसे टैंकर द्वारा पानी खरीद कर पी रहें है परंतु बेसहारा पशु तो प्यास से बेहाल हो गए है। गांव के देदाराम, भैराराम, रामचंद्र, रामचंद्र, केसराराम, भागीरथ, रामेश्वरलाल, ओमप्रकाश, कानाराम ने रोष जताते हुए आपूर्ति करवाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है। तोलाराम भूकर ने बताया कि बार बार विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है ताकि जल्दी बूस्टर मिल सकें और गांव में पेयजलापूर्ति सुचारू हो सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्यास बेहाल बेसहारा पशुओं के लिए ग्रामीणों ने जताई चिंता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सात दिन से पेयजलापूर्ति बंद होने की बात कहते हुए रोष प्रकट किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेलियों के चक्कर काट रहें पशु, प्यास से हुए परेशान।