Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
banner[1]
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2024। मौसम विभाग द्वारा आगामी तीन चार दिन में तापमान में गिरावट आने की संभावनाओं के तहत सब्जियों व बगीचों में पाले से नुकसान की आशंका के चलते उद्यानिकी विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। बता देवें कृषि विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्राथमिकता से प्रकाशित की गई थी। विभाग के संयुक्त निदेशक उद्यान, हरलालसिंह बिजारणियां ने बताया कि आगामी तीन-चार दिनों में तापमान में गिरावट की आशंका जताई गई है जिसके चलते पाले से उद्यानिकी सब्जियों व बगीचों को नुकसान होने की आशंका है। बिजारणिया ने बताया कि सर्दी के मौसम में जिस दिन दोपहर के पहले ठंडी हवा चल रही हो व हवा का तापमान अत्यंत कम होने लग जाए तथा दोपहर बाद अचानक हवा चलना बंद हो जाए तब पाला पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। पाले के कारण पौधों की कोशिकाओं में उपस्थित जल जमने से कोशिका भित्ति फट जाती है, जिससे पौधे की पत्तियां, कोंपले, फूल, फल क्षतिग्रस्त हो जाते है। श्रीडूंगरगढ़ कृषि अधिकारी सुरेंद्र मारू ने बताया कि सब्जियों व बगीचों को पाले से बचाने हेतु फसल पर पाला पड़ने की संभावना दिखाई देते ही किसान फसलों को पाले से बचने के लिए 0.1 प्रतिशत व्यापरिक गंधक के तेजाब का छिड़काव कर सकते हैं।
रबी फसलों को पाले से बचाव हेतु थायोसेलिसिलिक अम्ल 100 पीपीएम (0.1एमएल/ली.) अथवा थायोयूरिया 500 पीपीएम (0.5 ग्राम/ली.) अथवा घुलनशील गंधक 0.2 प्रतिशत (2ग्राम/ली.) पानी के घोल का छिड़काव करें। यदि पाला लगातार पड़ रहा हो तो 15 दिन में पुनः छिड़काव करें। मारू ने बताया कि पाला पड़ने की संभावना हो तो फसलों में हल्की सिंचाई की सलाह दी गई है ताकि जमीन का तापमान एकदम से कम न हो। नवस्थापित फलदार बगीचों में पौधों को पाले से बचाने हेतु टाट, बोरी या घासफूस आदि से ढ़ककर या टाटी बनाकर सुरक्षा करें।