Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2024। 7 जनवरी शाम 6 बजे से तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) में वीर और हास्य रस से गूंज उठेगी हमारे श्रीडूंगरगढ़ की धरा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सातवें स्थापना दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि शामिल होंगे। मंच पर सुनील व्यास, शशिकांत व्यास, राम भदावर, सुदीप भोला, अमन अक्षर अपने काव्य पाठ से राष्ट्रभक्ति व रामभक्ति की चेतना का जागरण करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय कानून मंत्री अजुर्नराम मेघवाल शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार मधु आचार्य “आशावादी” करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा शामिल होंगे। बता देवें क्षेत्र भर में काव्यप्रेमी लोगों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी से संपर्क कर सम्मेलन संबंधी जानकारी व अपनी फरमाईशें भी बता रहें है। स्वामी ने बताया कि सम्मेलन में सर्दी को देखते हुए भी व्यापक इंतजाम किए जा रहें है जिसमें नागरिकों को असुविधा ना हो और वे इस शानदार आयोजन का पूरा आनंद ले सकें।

राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में हमारे सहयोगी है..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
श्रीडूंगरगढ़ की धरा पर पहली बार राष्ट्रीय स्तर के कवियों से मंच सजेगा और इस शानदार व जानदार काव्य आयोजन के लिए क्षेत्र समाजसेवी व भामाशाह भीखमचंद सुशीला देवी पुगलिया श्रीडूंगरगढ़-कोलकाता, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष सुमति कुमार अमन आयुष पारख श्रीडूंगरगढ़-सिलीगुड़ी, राजस्थान कृषि स्टोर के संचालक बजरंगलाल भामूं व श्रीकरणी हैरिटेज व जेपी ज्वेलर्स के जगदीश प्रसाद पवन कुमार रणजीत कुमार धूपड़ सहयोगी बने है। ये चारों समाजसेवी क्षेत्र की जनता के लिए सकारात्मक आयोजनों में अपनी भूमिका निभाने के लिए सदैव तत्पर रहते है।