Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में परिवार के साथ घूमने-फिरने, झुलों की सवारी करने व सर्कस का आंनद लेने के साथ-साथ पारिवारिक मस्ती की धूम मची हुई है। यह धूम मच रही है सरदारशहर रोड़ स्थित दशहरा मैदान में, जहां श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के मीडिया पार्टनरशिप में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर एवं सर्कस आयोजित किया जा रहा है। बच्चों को परीक्षाओं के बाद पढ़ाई के तनाव से मुक्त होने का मौका देने एवं प्रत्यक्ष मनोरंजन उपलब्ध करवाने के लिए आयोजित इस मेले में गुरूवार शाम को बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। मेले में आये परिवारों ने ऐसे आयोजनों को शहर के लिए सौभाग्य की बात कही एवं बच्चों, महिलाओं को स्वस्थ व सुरक्षित माहौल में घर से बाहर निकलने का स्थान बताया। मेले के लिए युवाओं, बच्चों व परिवारों में जोश है एवं बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ मेला देखने पहुंच रहे है। गुरुवार शाम को मेला आयोजक सुनील शर्मा ने गणेश पूजन किया एवं शहरवासियों का आभार जताया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी अपने सभी पाठकों को मेला घूमने के लिए सपरिवार आमंत्रित करता है। तो आप भी बच्चों की छुट्टियों का आनंद उठाएं और आज ही पहुंचे दशहरा मैदान में आयोजित हो रहे इस मेले एवं सर्कस में।