Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2024। क्षेत्र के गांव सोनियासर ऊंचाईडा में एक वृद्धा बिन मां की बछड़ी को 2.5 सालों से पाल रही थी एवं अब जब वह गाय बनने को तैयार हुई तो गांव के ही एक परिवार ने उसे चोरी कर बांध लिया। वृद्धा ने विरोध किया तो तीन जनों ने मिल कर वृद्धा को जातीसूचक गालियां देते हुए उससे मारपीट कर ड़ाली। इस संबध में वृद्धा ने अपने बेटे के साथ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनियासर ऊंचाईडा निवासी मोहीनी देवी बावरी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसने पांच-छह दिन पहले अपनी 2.5 साल की बछड़ी को घूमने के लिए बाहर निकाला था। वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की, बाद में पता चला कि आरोपी इसी गांव के निवासी दलाराम जाट ने उसे चोरी कर अपने घर बांध लिया है। उसे पता चलने पर वह आरोपी के घर जाकर बछड़ी वापस देने को कहा तो आरोपी दलाराम, उसकी पत्नी व पुत्रवधु ने वृद्धा को जातीसूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट कर डाली। बाद में वृद्धा ने गांव के मौजिज लोगों की पंचायती भी करवाई व गांव के लोगों ने भी आरोपी को बछड़ी वापस देने को कहा लेकिन आरोपी मुकर गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत कुमार करेगें।