Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
phptp
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2021। क्षेत्र में लगातार बेजुबानों की जान बचाने के लिए जीव प्रेमी अपना योगदान दे रहें है। आज बादनू कि रोही में नील गाय पर कुत्तों ने हमला कर दिया तो पास ही खेत में काम कर रहें लक्ष्मण गोदारा, रामकिशन भुकर, रामलाल, गोमद सारण ने कुत्तों से छुड़वाया व नोखा वन विभाग, बीकानेर कंट्रोल रूप को सूचना दी गई। विभाग द्वारा कोई रेस्पॉन्स नहीं दिया गया तो किसानों ने जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष कैलाश धारणियां को सूचित किया । इस पर धारणियां ने घायल नील गाय को अपनी कैम्पर द्वारा स्वयं नागौर गौशाला पहुंचाया। धारणियां ने वन विभाग नोखा के असंवेदनशील रवैये की निंदा करते हुए बादनू ग्रामीणों सहित नाराजगी प्रकट की।

गांव गुसाईंसर बड़ा में युवा ने बचाया मासूम को

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा की रोही में एक हिरण कुत्तों का शिकार हो गया परन्तु उसके मासूम बच्चे को गांव के युवा मुकेश सारण ने बचा लिया। गांव के युवा महेश व्यास ने बताया कि हिरण के बच्चे को बकरी से दूध पिलाया गया व विभाग को सूचित किया गया। विभाग की टीम उसे श्रीडूंगरगढ़ ले आई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैलाश धारणियां ने स्वयं नील गाय को नागौर गौशाला ने पहुंचाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा में मुकेश सारण व महेश व्यास ने विभाग को सूचना दी व मासूम के प्राण बचाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा ने अपने खेत में बकरी का दूध हिरण के बच्चे को पिलाया।