Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
eee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2021। घर घर आज शिवालय बने हुए नजर आएं और बच्चा बच्चा शिव भक्ति में लीन दिखाई दिया और सभी संत व पुजारी वर्ग ने देश व दुनिया को कोरोना से मुक्ति दिलवा कर मानवता को राहत देने की प्रार्थनाएं की। सावन में शिव पूजन का विशेष महत्व है और आज सावन के सोमवार को सभी शिवालयों व मंदिरों में शिव पूजन के साथ भक्तों ने व्रत उपवास रखा है। मंदिरों में शिवालयों को फूलों से सजाया गया है। कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में भी भोले शंकर को मनाया जा रहा है और कई स्थानों पर रूद्राभिषेक के आयोजन भी किए गए है। आड़सर बास शिव धोरा सत्संग समिति द्वारा किए जा रहें इस विशेष आयोजन में संत भरतशरण महाराज के निर्देशन में रूद्राभिषेक का अनुष्ठान किया जा रहा है। समिति द्वारा मंदिर में पूरे सावन सुबह 8 से 10 बजे तक रूद्राभिषेक का आयोजन होगा। दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक रामचरित मानस का पाठ आयोजित होगा। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अलसुबह से शिव पूजन प्रारम्भ कर दिया था। संस्कृत विद्यालय हनुमान धोरा में गोविंद गुरुजी द्वारा तथा हनुमान मंदिर में पुजारी श्रीभगवान ने रुद्राभिषेक करवाए। आड़सर बास माताजी मंदिर, ठाकुरजी मंदिर, झंवर बस स्टेंड के शिव मंदिर, बिग्गा बास के गणेश मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही व पूजन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिव धोरा मंदिर में सत्संग समिति द्वारा संत भरत शरण महाराज के निर्देशन में किया जा रहा है रूद्राभिषेक का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कृत विद्यालय में गोविंद गुरूजी द्वारा करवाया गया रूद्राभिषेक का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर में किया गया रूद्राभिषेक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसनलाल सोमाणी परिवार ने सावन के पहले सोमवार अपने घर पर किया रूद्राभिषेक का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हा वंश जोशी भी आज शिव रंग में रंगा हुआ नजर आया।