Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
t2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रेल 2022। श्रीडूंगरगढ़ मंडी में स्थित दुकान से बैंक जाने का कह कर निकला युवक गायब हो गया एवं परेशान परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव बाना का निवासी 30 वर्षीय युवक अशोक बाना शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ मंडी में अपने चाचा ओमप्रकाश बाना की दुकान आया था। वहां से दोपहर करीब 12 बजे बैंक जाने का कहकर निकला था लेकिन थोड़ी देर में उसका मोबाईल बंद हो गया। ऐसे में परिजन चिंतित हुए एवं युवक की तलाश की। लेकिन नहीं मिलने पर शाम को थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। विदित रहे कि कुछ समय पूर्व इसी युवक पर एक युवती को भगा ले का आरोप भी लगा था।