Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
t1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रेल 2022। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की ताकत है टाइम्स के जागरूक पाठक और यही कारण रहा कि टाइम्स में गांव रिड़ी में बधाई के नाम पर 1100 रुपए की रिश्वत लेने की खबर के प्रकाशन के बाद प्रशासन हरकत में आया है एवं दोषी एएनएम के खिलाफ कार्यवाही की है। ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर संतोष आर्य ने बताया कि टाइम्स में खबर के प्रकाशन के बाद वायरल विडियो को देखा गया एवं विडियो में बधाई लेने वाली कार्मिक वंदना खत्री को तुरंत प्रभाव से एपीओ कर दिया गया है। एपीओ रहने के दौरान उसका मुख्यालय सीएमएचओ कार्यालय बीकानेर रहेगा। घटना को चिकित्सा विभाग द्वारा गंभीरता से लिया गया है एवं मामले की पूरी जांच हेतु तीन सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। आर्य ने बताया कि बधाई के लिए मजबुर कर प्रसुता या प्रसुताओं के परिजनों से किसी भी प्रकार की नकदी या अन्य उपहार लेने पर पांबदी के निर्देश है एवं इन निर्देशों की पालना करवाई जाएगी।