Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2023। मंगलवार को लिखमीसर उत्तरादा के रामदेव मंदिर में भारी भीड़ के साथ मेला संपन्न हुआ। इस मेले ने जाते जाते क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। मेले में दर्शन करने आए इसी गांव से किशनाराम जाखड़ के परिवार की महिलाओं व बच्चों को घर लौटते हुए मंदिर के पास ही एक सोने का हार मिला। कैलाश ने बताया कि उनके भाई कालूराम जाखड़ की पत्नी को मिले हार की आसपास पूछताछ की गई और बाद में वे सुरक्षित रखने के लिए उसे घर ले आई। जाखड़ परिवार ने बताया कि बुजुर्गों ने कहा था कि सोना मिलना अशुभ होता है। परिवार के सभी सदस्य हार लौटाने के लिए मालिक की तलाश में जुट गए। फेसबुक के माध्यम से श्रवण पुत्र पद्माराम गोदारा निवासी ऊपनी के घर ये जानकारी पहुंची। श्रवणराम गोदारा आज सुबह हार मालिक महिला के साथ लिखमीसर उत्तरादा पहुंचे। जाखड़ परिवार ने हार की पूरी तस्दीक करवा कर महिला को सौंप दिया। जाखड़ परिवार की महिला ने 50 मोती 11 फुलड़ो का जिसकी कीमत लाखों रुपए है का हार मालिक को सौंप दिया। श्रवणराम गोदारा ने जाखड़ परिवार का खूब आभार जताया। घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि आज एक ओर जहां चारों ओर अपने लाभ के लिए गला काट स्तर तक लोग गिर गए है वहीं दूसरी ओर ऐसे माहौल में इस घटना ने क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। चारों ओर जाखड़ परिवार के ईमानदार व्यवहार की सराहना हो रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी निवासी श्रवणराम गोदारा के परिवार को जाखड़ ने सौंप दिया हार, कायम की एक मिसाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर उत्तरादा निवासी किशनाराम जाखड़ के परिवार की महिलाओं को बाबा रामदेव मेले में मिला सोने का हार।