Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-07-31 at 21.12.33
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2024। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान लगातार शराब बंदी को लेकर ग्रामीण संघर्ष कर रहें है। मंगलवार रात्रि को गांव चौपाल का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों ने एक स्वर में गांव को शराब मुक्त करने एवं गांव में मृत पशुओं के निस्तारण हेतु विद्युत संयत्र लगाने एवं जगह का प्रबंध करने के प्रस्ताव लिए। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर ये मांगे भी रखी है। गांव में शराब बंदी के लिए लगातार प्रयासरत एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने बताया कि गांव में शराब के कारण सामाजिक ढांचा ध्वस्त हो रहा है। परिवारों एवं महिलाओं की स्थिति दयनीय हो गई है। आए दिन लड़ाई झगड़े हो रहे है, इसके कारण कई मर्डर तक की घटनाएं घटित हुई है और ऐसे में गांव में शराब को लेकर गहरा आक्रोश है। आर्य ने कहा कि ग्रामवासी शराबबन्दी को लेकर वोटिंग करने को तैयार है और प्रशासन वोटिंग करवाने का कदम उठाते हुए ग्रामीणों का सहयोग करें। इसके साथ ही गांव में मृत पशुओं के कारण दुर्गन्ध फैल रही है और इसके निस्तारण हेतु स्थान का प्रबंध एवं निस्तारण हेतु विद्युत संयत्र लगाने की मांग जनहित में की गई है।