Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

चिड़पड़नाथ जी बगीची का 125वां स्थापना वर्ष धूमधाम से मनाएंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौरव पथ पर स्थित चिड़पड़नाथजी की बगीची में लगे शिलालेख के अनुसार बगीची के 125वां स्थापना वर्ष 2024 है। तथा महंत मंगलनाथ बाबा के सान्निध्य में भोले की फौज करेगी मौज सहित शिव भक्तों स्थापना वर्ष में 1 अगस्त से 13 अगस्त तक 13 दिवसीय धार्मिक उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं ने बताया कि कल गुरूवार सुबह से 13 दिन अखंड कीर्तन होगा तथा प्रतिदिन भोले बाबा का भव्य श्रृंगार होगा। गुरूवार को सवा बारह बजे विधि विधान से पंडितों द्वारा उत्सव प्रारंभ किया जाएगा। आयोजक मंडल ने तैयारियां पूर्ण कर ली है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेंगे।

राममंदिर में सावन के प्रतिदिन संगीतमय भजन संध्या का हो रहा आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के आडसर बास में स्थित श्रीराम मंदिर में सत्संग मण्डली द्वारा सावन माह में प्रतिदिन संगीतमय भजन कीर्तन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष गोपाल तापड़िया ने बताया कि श्रीराम मंदिर में समिति द्वारा पूरे साल रात्री में भजन व कीर्तन संध्या का आयोजन किया जाता है व सावन मास में विशेष भजन संध्या के साथ प्रत्येक सोमवार को महादेव का विशेष पूजन किया जा रहा है। समिति मंत्री जगदीश राठी ने बताया कि रोजाना रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक शिव मूंधड़ा, पवन तापड़िया, ललित झलारिया, महावीर मूंधड़ा, श्याम करनाणी, नारायण पेड़ीवाल, गोपाल मूंधड़ा, मनीष पुरोहित, राजेश चुरा, श्रीचंद व्यास, मोहन मूंधड़ा, लाला डागा, नारायण कलाणी, इन्द्रचंद तापड़िया, मनोज तापड़िया, सीताराम मूंधड़ा, दिनेश मूंधड़ा आदि कलाकार अपने भजनों की प्रस्तुति देते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीराम मंदिर में हो रहा है सावन में दैनिक भजन संध्या का आयोजन।

कोटासर की श्रीकरणी गौशाला एकादशी पर दानदाताओं ने दी गौसेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को कामिका एकादशी पर विभिन्न गौशालाओं में दानदाताओं ने गौसेवा में सहयोग दिया। कोटासर गौशाला में श्रीडूंगरगढ़ निवासी रोहित कुमार झालरिया, मुंबई निवासी अमोलक कुमार संघाई, गंगाशहर के राजेंद्र कुमार जोशी ने खल भंडारे की सेवा दी। मुंबई प्रवासी रामेश्वरलाल सुथार दुलचासर ने गौवंश के लिए गुड़ सहयोग देकर अपने पुत्र दशरथ सुथार का जन्मदिन मनाया। गौशाला कमेटी के मांगीलाल सुथार व गोपालक प्रेम देवासी सहित अनेक सदस्यों ने गौसेवा में सहयोग करते हुए दानदाताओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला में एकादशी पर दानदाताओं ने दिया सेवा सहयोग।