Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
युवा जोश से गूंज उठा गांव, निकाली शानदार तिरंगा रैली।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव रिड़ी में आज युवाओं ने धूमधाम से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। गांव के युवाओं, गांव के सभी सकूलों के सैंकड़ो विद्यार्थियों, सैंकड़ो ग्रामीणों ने रैली में भाग लिया। सैंकड़ो हाथों में तिरंगा लहराता नजर आया और देशभक्ति के नारे गूंज उठे। सभी ग्रामीणों को युवा सरंपच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने हर घर तिरंगा पहुंचाने व फहराने की जिम्मेदारी सौंपी। बता देवें गांव के युवाओं ने ढाणी ढाणी तिरंगा फहराने का संकल्प लिया है। जाखड़ ने रैली के अद्भुत आयोजन के लिए गांव की युवा शक्ति का आभार प्रकट किया। रैली पंचायत भवन से रवाना होकर गांव की मुख्य गलियों में देशभक्ति भाव भरते हुए गुजरी। इस दौरान स्कूलों के स्टॉफ मौजूद रहा और व्यवस्था सहयोगी बने।
पंचायत ने बांटे तिरंगे, डीजे ने दी निशुल्क सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में ग्राम पंचायत ने युवाओं को तिरंगा वितरण किया व गांव के डीजे संचालकों ने रैली में अपनी सेवाएं निशुल्क दी। आरके डीजे साऊंड, न्यू तेजल साउंड, न्यू फौजी डीजे साउंड, रॉयल डीजे सांउड ने अपनी सेवाएं देना। सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने सभी का आभार प्रकट किया।
ये रहें शामिल, देश भक्ति गीतो पर खूब झूमे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा नेता हेतराम जाखड़, जिला परिषद सदस्य टेमुराम मेघवाल, गणपतराम तरड़, आशूराम जाखड़, प्रेमाराम जाखड़, ईश्वरनाथ सिद्ध, रामुराम जाखड़, नेकु खान, हरखाराम जाखड़, गोपालाराम जाखड़, पुरनाथ सिद्ध, डूंगरनाथ पंवार, संतोष भार्गव, दानाराम जाखड़, मघनाथ सिद्ध, भगवानाराम जाखड़, चोखाराम शर्मा, रामप्रताप नैण, राजूराम जाखड़, नोरगलाल जाखड़, भेराराम जाखड़, उदनाथ सिद्ध, हड़मानाराम छरग, रामकरण नाथ सिद्ध, बालूराम जाखड़, तोलाराम जाखड़, मोहनराम जाखड़, हीराराम जाखड़, राजुनाथ सिद्ध, डॉ बुधराम जाखड़, भंवरनाथ सिद्ध, मदनलाल ठाकर, किशनलाल भार्गव, मोटराम नैण, डालूराम जाखड़, राकेश हरडु, छतुराम दर्जी, लेखराम कुकणा, राजूराम दिल्ली, भागीरथ पंवार, श्रवणनाथ सिद्ध, चंदूनाथ सिद्ध, लिछूनाथ सिद्ध, गणपतराम जाखड़, दौलतराम जाखड़, हेतराम जाखड़, महेश भार्गव, रामा शर्मा, अशोक तरड़, राकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में निकाली शानदार तिरंगा रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने लगाएं वंदे मातरम के नारे, गूंज उठा रीड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने सभी का आभार प्रकट किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने तिरंगे हाथ में लेकर रैली में भाग लिया।