Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2022-08-13 at 10.35.45 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2022। हर गांव में मतवाले आजादी का अमृत महोत्सव मनाने में डूबे है और हर घर तिरंगे की अलख लगी हुई नजर आ रही है।
गांव समंदसर में तिरंगा वितरण, गोदारा ने किया आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित अमृत महोत्सव सभा में बच्चों ने सामूहिक गान का पाठ किया व राष्ट्रगान के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। सरपंच प्रतिनिधि इमिलाल गोदारा ने विद्यार्थियों को हर घर तिरंगा फहराने की प्ररेणा देते हुए देश भक्ति भाव से गांव के सभी वर्गों को जोड़ने का आह्वान किया। गोदारा के निर्देशन में सभी विद्यार्थियों को तिरंगा वितरण किया गया। विद्यालय स्टॉफ ने ग्राम पंचायत का आभार जताया व इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समदंसर में किया तिरंगा वितरण।

बाना में युवाओं ने निकाली तिरंगा रैली, लगाएं नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में आज शानदार तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। सरपंच रामरख बाना ने युवाओं से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ कर गांव के हर घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। रैली की सभी तैयारियों की अगुवाई सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना ने की। रैली में बड़ी संख्या में स्कूलों के विद्यार्थियों, युवाओं व ग्रामीणों ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में की गलियों में गूंजे जयकारे, फहराए तिरंगे।

गांव पूनरासर में युवाओं ने निकाली तिरंगा रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में युवाओं ने सरपंच प्रकाश नाथ की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली। यहां रैली के सहयोगी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व राजस्थान कृषि स्टोर रहें। सरपंच प्रकाश नाथ ने युवाओं का आभार जताते हुए ग्रामीणों से घर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस दौरान पंचायत सहायक रूपाराम नाई ने रैली में युवाओं का हौसला बढाया व युवा मनोज सिद्ध, शंकर सिद्ध, गोरखनाथ सिद्ध, बलवीर सिद्ध, लालनाथ सिद्ध, उत्तम नाथ सिद्ध, रामप्रताप सिद्ध, श्रीराम सिद्ध, भरत सिद्ध, लक्ष्मण सिद्ध उपस्थित रहें व रैली की व्यवस्था में सेवा सहयोग दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में युवाओं ने जोश व उत्साह के साथ निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में युवाओं ने तिरंगे हाथों में लेकर लगाएं नारे।

गांव उदरासर में ग्रामीणों ने निकाली रैली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में आज धूमधाम से रैली निकाली गई। इस दौरान गांव के युवा, स्कूलों के विद्यार्थी, बुजुर्ग सभी ने भागीदारी निभाई। सरपंच किशनाराम गोदारा व राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता कुमावत ने रैली की अगुवाई की। गलियों में नारे गूंजते रहें और हाथों में तिरंग लहराते नजर आए। इस दौरान दुलाराम गोदारा, रामकुमार शर्मा, नौरंग राम, लेखराम, सुरेंद्र पूनिया, सुषमा सेन सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।उदरासर में हर वर्ग के ग्रामीणों ने लिया रैली में भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में निकाली तिरंगा रैली।