Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं में नशे की प्रवृति बढ़ रही है और नशा समाज में सभी तरह के अपराधों का जनक है। ये विचार व्यक्त किए धनेरू सरपंच मोहन स्वामी ने ग्राम पंचायत भवन में आयोजित नशा जागरूकता कार्यशाला में। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए स्वामी ने कहा कि स्वच्छ समाज का आधार नशे से मुक्त समाज ही है। उन्होंने कहा कि गांव में प्रत्येक घर के सदस्यों द्वारा तय किया जाना चाहिए कि वे मादक पदार्थों से दूर रहेंगे। कार्यशाला में गोयनका स्कूल की तरफ से नशा मुक्ति विशेषज्ञ प्रोफेसर जुगल प्रजापति ने कहा कि ड्रग्स ने पंजाब जैसे समृद्ध राज्य के युवाओं को बरबाद कर दिया है। हमें ड्रग्स जैसे खतरनाक नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालचंद पारीक ने कहा कि नशा करने से परिवार की आर्थिक परिस्थिति कमजोर होने के साथ साथ सामाजिक दृष्टि से भी कमजोर होता है अतः हमें नशे से मुक्त समाज का निर्माण करना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। गिरधारी डूडी, दिनेश पारीक,भजन नाथ सिद्घ, मोहसिन अली का कार्यक्रम के सफल संचालन में योगदान रहा। सरपंच ने सभी का आभार भी प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच मोहन स्वामी ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से मुक्त होने व मेहनतकश बन कर से गांव ,व देश का नाम रोशन करने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में नशा मुक्ति कार्यशाला में ग्रामीणों ने नशे से मुक्त होने के लिए समर्थन दिया।