Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2020। पूरे प्रदेश में भाजपा बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारियों में जुटी है। श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार 31 अगस्त को भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आज बीकानेर में समता नगर भाजपा देहात कार्यालय में जिलाध्यक्ष ताराचंद की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में देहात में विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति तय की गई। जिसमें श्रीडूंगरगढ विधानसभा क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सारस्वत करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ में दोपहर 2 बजे प्रदर्शन होगा एवं लूनकरणसर विधानसभा में विधायक सुमित गोदारा, नोखा विधानसभा मे विधायक बिहारी लाल विश्नोई, खाजुवाला विधानसभा पूर्व विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, के नेतृत्व कार्यक्रम होगे। जिलाध्यक्ष सारस्वत ने बीकानेर देहात के सभी 22 मण्डल अध्यक्षो के साथ समीक्षा की व दिशानिर्देश दिये तथा जिला पदाधिकारी के साथ विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई। जिला देहात संगठन की ओर से जिला महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध, जिला उपाध्यक्ष शिव प्रजापत व जिलामंत्री देवीलाल मेघवाल समन्वय बनाते हुए कार्यक्रम को सम्पन्न करवायेगें। सारस्वत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता कमर कस लेंवे और बीकानेर देहात में प्रदेश की संवेदहीन, अकर्मण्य कांग्रेस सरकार के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम हल्ला बोल कार्यक्रम सफल करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता काग्रेस सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम 4 सितम्बर तक चलेगा। बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति तय की गई व विधानसभा वाईज जिम्मेदारियां सौंपी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समता नगर बीकानेर में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक