Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2024। क्षेत्र में गत वर्ष गांव मोमासर में हुई डकैती की वारदात में बीकानेर व चुरू पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन को छोड़कर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हुई बड़ी चोरियों में पुलिस के हाथ कोई सुराख नहीं लगे है। बड़ा नुकसान झेलने वाले किसान भी अपने गहने बरामद करवाने के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटते रह गए। बीती रात कस्बे में एक सुनार की दुकान को चोरों का निशाना बनाया और रात दो बजे बाद करीब 5 मिनिट में पूरे गिरोह ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान में रखे एक शो-केस को फंदर से काटकर खोलने का प्रयास किया परंतु नाकाम रहें। वहीं अन्य सभी सेल्फ उन्होंने खंगाल ली और माल समेट कर ले गए। दुकानदार राजू पुत्र सांवरमल सुनार निवासी मोमासर बास ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी है। परिवादी ने बताया कि मोमासर बास स्थित उसकी दुकान से 800 ग्राम वजनी चांदी की 8 रखड़ी सेट, 15 रखड़ी, 4 जोड़ी झूमर, 4 जोड़ी टॉपस, 25 चांदी के सिक्के, 3 ग्राम वजनी सोने के लूंग, बाली, टॉपस, व करीब 15-20 हजार रूपए के नगीने, गल्ले में रखे पांच हजार रूपए नगदी, चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पूरा वीडियो देखें-

https://fb.watch/py7wPMYZ8D/