Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2024। शराब ठेका पर काम करने वाले कार्मिक ने ठेके से लाखों रूपए की नगदी पार कर ली और ठेका मालिक ने थाने पहुंचकर उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 30 वर्षीय गजेन्द्रसिंह पुत्र उम्मेदसिंह राजपूत निवासी उटालड़, बीदासर ने विक्रमसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत निवासी पड़िहारा, रतनगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव जालबसर में स्थित उसके शराब के ठेके पर आरोपी को करीब 17 माह पूर्व काम पर रखा था। 11 जनवरी को आरोपी ने ठेका नहीं खोला तो परिवादी ने उसे अनेक फोन किए तो आरोपी का फोन बंद आ रहा था। इस पर परिवादी मौके पर पहुंचा व ठेके का लॉक तोड़कर देखा तो यहां रखे 2 लाख 69 हजार 680 रूपए की नगदी गायब मिली। आरोपी की खोजबीन का खूब प्रयास किया परंतु वह नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को सौंप दी है।