Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-07-13 at 10.44.59
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2025। स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए तेरापंथ युवक परिषद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करें। ये प्रेरणा विधायक ताराचंद सारस्वत ने तेरापंथ युवक परिषद की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में दी। मुख्य अतिथि विधायक ने परिषद की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए इस दिशा में कार्य करने व नशामुक्ति अभियान चलाकर समाज में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। समारोह का आयोजन साध्वी संगीतश्री जी व साध्वी डॉ. परमप्रभाजी के सान्निध्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए जैन विश्वविद्यालय लाडनू के उपकुलपति बच्छराज दुगड़ ने युवाओं को अपनी सोच सदैव बड़ी रखने की बात कही। दुगड़ ने जल का महत्व बताते हुए वर्षा जल संग्रहण पर ध्यान देने व पौधे लगाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि ट्रोमा सेंटर बीकानेर के मुख्य अधिकारी डॉ एलके कपिल ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए रक्तदान शिविरों के आयोजन, अंगदान के प्रति जागरूकता के प्रयास किए जाने की बात कही। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने आचार्य तुलसी के मार्ग दर्शन पर चलकर संघ व राष्ट्र के प्रति दायित्व निर्वहन की प्रेरणा दी। साहित्यकार श्याम महर्षि व डीएसएम रेलवे बीकानेर नंदनी बिहाणी मंचासीन रहें। जैन संस्कारक प्रदीप पुगलिया, प्रमोद बोथरा, चमन श्रीमाल ने जैन संस्कार विधि से कार्यक्रम संपादित करवाया। जैन श्वेताबंर तेरापंथी सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा, तेरापंथ कन्या मंडल संयोजक प्रेक्षा पुगलिया व वरिष्ठ श्रावक तुलसीराम चोरड़िया ने विचार व्यक्त किए। साक्षी दुगड़ व कांता बरड़िया ने मंगलाचरण किया व सुमित बरड़िया ने कार्यक्रम का संचालन किया। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में तेरापंथ समाज सहित क्षेत्र के मौजिज लोग शामिल हुए।

तेयुप टीम ने कप्तान विक्रम मालू सहित सदस्यों ने शपथ ली, संपन्न हुई मंत्री दीक्षा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगातार दो सफल कार्यकाल पूरे करने वाले निर्वतमान अध्यक्ष मनीष नोलखा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम मालू को तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई। वहीं उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल व रजत सिंघी, मुत्री पीयूष बोथरा, सह मंऋी सुमित बरड़िया, मोहित बोरड़, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़, संगठन मंत्री गौरव बोथरा ने अपने अपने पद की शपथ ग्रहण की। वहीं किशोर मंडल टीम में संयोजक मुदित पुगलिया, सह संयोजक विशोल बोथरा व तनीश छाजेड़ ने भी शपथ ग्रहण की। वहीं सेवा प्रभारी ऑक्सीजन प्रभारी अशोक झाबक, तेरापंथ किशोर मंडल प्रभारी मोहित बोरड़, मीडिया प्रभारी चमन श्रीमाल, नेत्र दान प्रभारी अशोक झाबक व भजन मंडली प्रभारी सुमित बरड़िया ने भी सेवा दायित्व ग्रहण किया। वहीं तेयुप परामर्शक मंडल में समाज के वरिष्ठजन पन्नालाल पुगलिया, राजकुमार बाफना, सुमति पारख, मनोज पारख, पवन कुमार सेठिया को जिम्मेदारी दी गई है। तेयुप में कार्यसमिति सदस्य सुरेश भादानी, ऋषभ झाबक, विनय दुगड़, पीयूष दुगड़, विकास दुगड़, सुमित नाहर, यश पारख, यश सिंघी, ईश्वरचंद चोरड़िया, प्रवीण बोथरा, दीपक सेठिया, हर्ष गंग, गौरव डागा, सौरभ डागा, रोशन सिंघी, दीपांशु तातेड़, अशोक झाबक, संजय पुगलिया व रौनक पारख को लिया गया है। कार्यक्रम में ज्ञानशाला के बच्चों ने आत्मशुद्धि, सेवा, संस्कार और संयम के भावों को आत्मसात करते हुए मंत्र दीक्षा प्राप्त की

साध्वी श्री ने दी प्रेरणा, ये रहें मौजूद।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साध्वी संगीतश्री जी व साध्वी डॉ. परमप्रभाजी ने पूरी टीम को मंगलपाठ सुनाते हुए सेवा के लिए संकल्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने नशा मुक्त रहने व समाज को नश मुक्त करने, अन्य समाजों से सेवा व सहयोग के साथ जुड़ने की बात कही। समारोह में तेरापंथ समाज सहित विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, भंवरलाल दुगड़, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया, अणुव्रत समिति से सत्यनारायण स्वामी सहित विजयराज सेठिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, रामचंद्र राठी, आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार, महेश राजोतिया, भवानी तावणियां, सरदारशहर से समागत प्राणनाथ अस्पताल की टीम, ओसवाल पंचायत के मंत्री कांतिलाल पुगलिया सहित अनेक मौजिल लोग शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्वतमान अध्यक्ष मनीष नोलखा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम मालू को पद की शपथ दिलवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में तेरापंथ सभा, महिला मंडल, कन्या मंडल व बाल संस्कार केंद्र के बच्चे भी शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरी टीम ने ली शपथ, बड़ी संख्या में मौजिज लोग शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।