Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20250713-WA0017
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2025। गांव में मीटर रीडिंग लेते हुए कार्मिकों से एक ग्रामीण ने मारपीट की और उनकी मशीन भी तोड़ दी। डिस्कॉम के जेईएन अमित ओझा ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में लखासर निवासी मदनलाल पुत्र उम्मेदाराम खिलेरी के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। जेईएन ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को विभाग के टैक्नीशियन कन्हैयालाल व हेल्पर अशोकसिंह के साथ कार्यालय आदेश पर गांव लखासर में रीडिंग ले रहे थे। उसी दौरान आरोपी ने कार्मिकों से मारपीट की व मशीन तोड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और राजकार्य में बाध उत्पन्न की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंप दी है।