Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2023। तन झुलसाने वाली गर्मी व लू का दौर शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है और आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नागरिक भयंकर गर्मी का एहसास कर रहें है। तेज धूप में गलियां सुनी हो गई है और दोपहर में लोग अपने घरों में या दुकानों में दुबके है। लू ने आवागमन बाधित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार चार साल में दूसरी बार 12 मई सबसे गर्म रही है। राजकीय चिकित्सालय में सेवारत कनिष्ठ विशेषज्ञ डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि नागरिक लू से बचाव के लिए सावधानी बरतें। स्वामी ने कहा कि लंबे समय तक धूप में रहने से तापघात व लू लगने की संभावना बढ़ जाती है और इससे बचाव के लिए सिर को ढककर ही बाहर निकलें। खाली पेट बाहर नहीं निकलें और पर्याप्त पानी पीएं। तरल पदार्थ यथा नींबू व छाछ का उपयोग अधिक करें।
बाड़मेर सबसे गर्म, विभाग ने जारी किया अलर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को चुरू व बीकानेर में 45.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया वहीं बाड़मेर 45.7 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पूरे पश्चिमी राजस्थान में 12-13 मई को हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। 13 व 14 मई को दोपहर बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं तेज आंधी चलने की संभावना भी होगी। वहीं 15 व 16 मई को आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूनसान पड़ा है घुमचक्कर चौराहा भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धूप से बचने का उपाय कर रहें है सभी नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों व दुकानों में दुबके लोग, बाजार हुए सुने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुखे गले पानी की तलाश में गाय दुकान के आगे गई तो दुकानदार ने पिलाया बाल्टी में पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोपहर 12 बजे बाद कम होने लगे बाजार में राहगीर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धूप से बचाव के लिए बांधे दुपट्टे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने चारों ओर से दुपट्टा लपेट कर लू से किया बचाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूनसान हुई सब्जी मंडी रोड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोपहर डेढ़ बजे इक्का दुक्का वाहन चालक ही नजर आए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोहल्लों की गलियों में घर में दुबके नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लू का अलर्ट जारी किया विभाग ने, चिकित्सकों ने दी सिर ढकने की सलाह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाहन चालकों ने ओढ़ लिए तोलिए।