Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2023। क्षेत्र के गांव बींझासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कक्षा 12 की छात्रा एकता बाना के ‘धुंआ रहित चुल्हे’ का मॉडल बनाया और इस मॉडल का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। चितोड़गढ़ में 11 मई से 13 मई तक सम्पन्न हुए इंस्पायर अवार्ड 2020-21 मानक प्रदर्शनी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एकता पुत्री शंकरलाल बाना के मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी हेतु चयनित किया गया है| पूरे राज्य भर से कुल 388 मॉडल प्रदर्शनी में भाग लेने पहुंचे जिसमें से 37 मॉडल का चयन किया गया। बीकानेर जिले से 19 मॉडल इस प्रदर्शनी में शामिल थे जिसमें एकमात्र एकता बाना के मॉडल का चयन हुआ है| विद्यालय के विज्ञान शिक्षक राजकुमार शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार हुए इस मॉडल में ग्रामीण स्तर पर आने वाले महत्वपूर्ण समस्या धुंए वाले चुल्हों के निस्तारण का प्रयास किया गया है। शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में यह अगर धरातल पर आया तो ग्रामीण जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा| एकता मूल रूप से बाना गांव की निवासी है तथा बींझासर में अपने मामा भेराराम गोदारा के पास रहकर अध्ययन कर रही है| खबर सुनकर विद्यालय परिवार तथा गाँव में खुशी की लहर दौड़ उठी| संस्थाप्रधान हेतदास स्वामी ने बताया कि एकता के चितोड़गढ़ से लौटने के बाद समारोहपूर्वक अभिनंदन किया जायेगा| व्याख्याता एवम् युवा साहित्यकार छैलूदान चारण ने कहा कि एकता कि सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा है| साथ ही सरकारी विद्यालयों में अध्ययन को लेकर चलती आ रही अरुचि और नकारात्मकता को भी लगाम लगेगी| बींझासर विद्यालय पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा और खेलों में तेजी से प्रगति कर रहा है।