Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
dira
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2021। बुधवार को जिला कलेक्टर का क्षेत्र में तूफानी दौरा रहा, हालांकि तूफानी दौरा जैसे शब्द नेताओं के लिए कई बार देखे और सुने गए है लेकिन बीकानेर जिलाकलेक्टर नमीत मेहता द्वारा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में केवल चार घंटों में चार ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई, 50 किलोमीटर से अधिक का रास्ता तय करना एवं श्रीडूंगरगढ़ में पांच कार्यालयों का वार्षिक निरीक्षण करना, श्रीडूंगरगढ़ में लोगों द्वारा दिए गए ज्ञापन लेना, पौधारोपण करना और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेना आदि कार्य किए गए है। हालांकि पहले से जारी कार्यक्रम में तो कलेक्टर का दौरा क्षेत्र में केवल पौने तीन घंटे का ही कार्यकम था लेकिन कलेक्टर क्षेत्र में चार घंटे रहे। गांवों में जनसुनवाई में जितना समय तय कार्यक्रम का था उतना तो गांवों में सरपंचों ने स्वागत एवं कलेक्टर ने अपनी अपील में ही लगा दिया था। जनसुनवाई तो हुई लेकिन अत्यधिक व्यस्तता के कारण ये जनसुनवाईयां और निरीक्षण के कार्य केवल खानापूर्ति ही साबित हुए है। क्षेत्र के ग्रामीणों में इस बारे में रोष भी है एवं ग्रामीणों का कहना है कि कलेक्टर साहब समय देते तो अपनी व्यथा सुनाते। दौरे के दौरान कलेक्टर के साथ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग एल.डी.पंवार, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल, उपनिदेशक कृषि (विस्तार) कैलाश चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. चाहर आदि एवं श्रीडूंगरगढ़ में एसडीएम दिव्या चौधरी सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर में हुई जिलाकलेक्टर कि जनसुनवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी की अगुवाई में ग्रामीणों ने जिलाकलेक्टर को साफा पहनाकर कर स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के चार गांवो में जनसुनवाई की जिलाकलेक्टर ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो में ग्रामीणों ने ज्ञापन दिए पर अपनी व्यथा नहीं सुना पाए।