Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
ssfsgsffg
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ के सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव नारसिसर रोही के खेत में पिता पुत्र से मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका ने बताया कि परिवादी पप्पू मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने नारसीसर गांव की रोही में अपने ही गांव के प्रभुराम जाट का खेत काश्त पर ले रखा है। यहां प्रभुराम के खेत से भंवरलाल नाई के खेत तक जमीन के अंदर पाईप लाईन डाली हुई है। ताकि दोनों तरफ पानी दिया जा सके। मगर गत 31 जुलाई को तोलाराम जाट ने इस पाईप लाईन को खोदकर निकालने लगा तो मैंने मना किया। इस पर तोलाराम जाट के पुत्र मनोज, शीशपाल, मुन्नीराम, विजयपाल व तीन चार अन्य लोगों ने मेरे व मेंरे पुत्र जेठाराम व मेरे भाई बुधराम के साथ मारपीट की व जातिसूचक गालियां निकाली। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है तथा मामलें की जांच श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार कर रहे है।