Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2020। शनिवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक कस्बे को पूर्ण बंद की घोषणा जिला प्रशासन ने की जिसका जबरदस्त प्रभाव बाजार में नजर आ रहा है। पुलिस कर्मी मुख्य स्थानों पर तैनात है और कर्फ्यू की पालना करवा रहें है। बाजार में नजर आने वाले युवकों से पूछताछ के बाद ही गुजरने दिया जा रहा है।
बाजार में ही नहीं करीबन पूरे कस्बे में कोरोना का सन्नाटा पसरा है और लोग अपने घरों में है। श्रीडूंगरगढ़ की कोरोना जांच की जारी होने वाली प्रत्येक रिपोर्ट में पॉजिटिव मरीज मिलने से क्षेत्र का पॉजिटिव आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इससे लगातार हो रहे प्रसार को रोकने के लिए कस्बे को देशनोक, नोखा ,बीकानेर सहित 36 घंटे बंद के दायरे में लिया गया है। बंद के निर्णय को नागरिकों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है और आज कस्बे के सभी बाजार बंद है। केवल मेडिकल की दुकानें खुली हुई है और बाजार दूध की डेयरी तक खुली नहीं है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माणक चौक पर पसरा सन्नाटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रानी बाजार में बंद है सभी दुकानें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घास मंडी भी सूनसान नजर आई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेवजह बाजार में घूमते पाएं गए तो खैर नहीं, सुरक्षा कर्मी बाजार में नजर आने वालों से कर रहें है पूछताछ।