Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2029। स्नातक स्तरीय पार्ट द्वितीय व तृतीय तथा पीजी उत्तरार्द्ध की फीस जमा करवाने की तारीख बढ़ा दी गयी है। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. आभा ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि फीस जमा करवाने से वंचित रहें विद्यार्थी 21 अगस्त 2020 से 31 अगस्त 2020 तक फीस जमा करवा सकेंगे। 21 अगस्त से फीस जमा हेतु पोर्टल खोल दिया जाएगा। ओझा ने महाविद्यालय के वंचित विद्यार्थियों से फीस जमा करवाने का आग्रह किया है। बता देवें कोरोना संकट के चलते पूर्व में भी फीस जमा करवाने की तिथि 30 जून से 15 जुलाई कर दी गई थी और अब पुनः वंचित विद्यार्थियों को राहत देते हुए 21 से 31 अगस्त तक का समय और दे दिया गया है।