Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2021। तीन सालों के बाद कोरोना के सदमे से उबरने के लिए श्रीडूंगरगढ़ में अब तक का सबसे भव्य आयोजन उत्साह व उमंग के साथ प्रांरभ हो गया है। मेले का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व पालिका अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने सोमवार को किया। शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ये मेला मनोरंजन के लिए शहर में महिलाओं व बच्चों के लिए आउटिंग का अच्छा अवसर साबित होगा। लंबे समय के बाद ये आयोजन कोरोना की कड़वाहट भूल कर जीवन में उमंग का संचार कर सकेगा। शर्मा ने फीता काट कर गणेश पूजन से मेले को विधिवत रूप से प्रारंभ किया। ईओ भवानी शंकर व्यास ने इस मौके पर कहा कि पारिवारिक मनोरंजन के लिए शानदार आयोजन है परन्तु सभी नागरिक मास्क का प्रयोग अवश्य करें। मेला आयोजक सुनील शर्मा ने मुख्य अतिथियों का सम्मान शॉल ओढ़ाकर माला पहनाकर कर किया। शर्मा ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार के झूले लगे है व हजारों प्रकार के घरेलू सामानो की दुकानें सजी है। इस दौरान यहां पार्षद पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, विक्रम सिंह शेखावत, श्याम पुरोहित, गोपाल छापोला उपस्थित रहें। पहले ही दिन परिजन बच्चों को लेकर मेले में पहुंचे और झूलों का आंनद लिया।
झूलों के साथ होगी खरीददारी और खाना पीना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दशहरा मैदान पर आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में बड़े बड़े झूलों के साथ एक ही स्थान पर खरीददारी के सैकड़ो आयटम मौजूद रहेंगे। यहीं मेगा फूड कॉर्ट सभी तरह का खाना पीना उपलब्ध होगा। मेला आयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि मेले में इलेक्ट्रानिक उत्पाद, वूलन मार्केट, फैशन परिधान, गारमेन्ट्स, हैण्डलूम, हैण्डीक्राफ्ट से लेकर सौन्दर्य उत्पाद, फर्नीचर, इंटीरियर्स, हैल्थ व फिटनेस प्रोडक्ट्स की नई व विभिन्न रेंज उपलब्ध होगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले आयोजक ने अतिथियों ने तिलक लगा कर स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।  फीता काट कर पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने किया उद्घाटन।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले के उद्घाटन में उपस्थिति अतिथिगण।