Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2021। धनावंशी प्रकाशन द्वारा प्रकाशित “भक्त श्री धनाजी एवं धनावंश” का लोकार्पण पुस्तक गीता जयंती के मौके पर कस्बे के कालूबास स्थित राधाकृष्ण मंदिर में किया गया। पुस्तक की प्रथम प्रति ठाकुरजी को समर्पित की गई व द्वितीय प्रति धनावंश के परिव्राजक महंत सीताराम दास को समर्पित की गई। लोकार्पण करते हुए महंत ने शुभकामनाएं दी व कहा कि आध्यात्मिक व सांस्कृतिक वृत्ति वाला धनावंश एकजुट होकर उतरोत्तर प्रगति करें। पुस्तक के लेखक डॉ. चेतन स्वामी ने बताया कि यह पुस्तक भक्त शिरोमणि धनाजी महाराज की प्रेरणा से रची गई है, उन्होंने ही अपने अनुयायी धनावंशी स्वामियों को धर्म की राह बताई है तथा धनावंश पंथ की संवत 1532 में स्थापना की थी। धनाजी ने धर्म के 21 सूत्र समाज को प्रदान किए जो लोकोपकारी हैं। मंदिर पुजारी नारायणदास ने विधि विधान से पुस्तक समर्पण आयोजन संपन्न करवाया। इस अवसर पर डॉ. पुरुषोत्तम दास भी उपस्थित रहें। इस मौके पर श्री धनावंश स्वामी महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाषचंद्र स्वामी व मंत्री राधेश्याम स्वामी ने लेखक को शुभकामनाएं भेजी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास के राधाकृष्ण मंदिर में हुआ “भक्त श्री धनाजी एवं धनावंश” पुस्तक का लोकार्पण किया गया।