Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2022। क्षेत्र के गांव तोलियासर में शनिवार की रात भय के साए में गुजरी। गांव के हनुमान मंदिर के पीछे के इलाके में पांच छः छितराये हुए मकान है और यहां कुत्तों के जोर जोर से भौंकने व गायों के रंभाने के एक साथ स्वर उठे तो ग्रामीणों ने सरपंच को फोन किया। सरपंच पति गिरधारी राजपुरोहित ग्रामीणों को साथ हाथों में लाठियां लेकर पहुंचे। उन्होंने आस पास तलाश की परंतु कुछ हाथ नहीं लगा। वन विभाग की टीम भी आज सुबह से ही दिन भर गांव की रोही में तेंदुए की तलाश करती रही। रेंजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि ड्रोन को बुलवाया गया परन्तु सफलता हाथ नहीं लगी है। उन्होंने बताया कि संभव है कि तेंदुआ आगे की ओर निकल गया हो, फिर भी हम पूरा प्रयास कर रहें है कि कोई अनहोनी ना हो और अगर तेंदुआ है तो सामने आ सकें।
सोशल मीडिया पर बवाल, फर्जी वीडियो वायरल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में फूट मार्क के अनुसार तेंदुए के होने की बात कही जा रही है। कुछ किसानों ने गुर्राहट सुनने की बात भी दावे के साथ कही है। और सोशल मीडिया पर तोलियासर का नाम लिख कर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पैंथर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। आज श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने वायरल वीडियो की पड़ताल की और खेत का वायरल वीडियो हो या अन्य तोलियासर नाम लिख कर वायरल हो रहा वीडियो, ये दोनों वीडियो ही फेक है। परन्तु ग्रामीणों में दहशत है और वे पहरा दे रहें है, ढाणियों में रात भर आग जला कर रखी जा रही है जिससे पालतू जानवरों को नुकसान नहीं हो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ड्रोन से किया तेंदुए को ढूंढने के प्रयास।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेत खेत ड्रोन लेकर घूमे पर सरसों के बीच नहीं ढूंढ पाए तेंदुए को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर गांव व रोही में दहशत का माहौल है, और शाम होते ही ग्रामीण घरों में दुबक गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पैंथर के फुट मार्क के साथ ग्रामीण अपने दावे पर अड़े है कि उन्होंने तेंदुआ देखा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वन विभाग की टीम व ग्रामीण आज दिन भर पैंथर की तलाश में जुटे रहें परन्तु सफलता हाथ नहीं लगी।