Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
navbharat-times
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2022। हमारे खेतों तक जाने का रास्ता दो साहब! ये गुहार क्षेत्र के ग्रामीण रेलवे अधिकारियों सहित नेताओं से लगा रहे है। क्षेत्र के गांव बिग्गा एवं नारसीसर में रेलवे पटरियों के नीचे से रेलवे अंडरब्रिज की मांग पर आंदोलन शुरू हो गए है। गांव बिग्गा में लंबे समय से बड़ी संख्या में ग्रामीण बिग्गा-बीदासर मार्ग पर आरयूबी की मांग कर रहे थे। बिग्गा के सैंकडों किसानों के खेत पटरियों की दूसरी साईड होने एवं बिग्गा से अमृतवासी, सुरजनवासी, बीदासर, इंदपालसर गुंसाईसर, हिरावतान, सांखलान, गुंसाईसर बास आदि गांवों की में आवागमन का रास्ता भी होने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है एवं आए दिन यहां हादसे हो रहे है। ऐसे में ग्रामीणों ने अब आंदोलन का रूख कर लिया है एवं रविवार से पटरियों पर धरना शुरू कर दिया है। सरपंच जसवीर सारण और गांव के भाजपा नेता बृजलाल तावणियां ने बताया कि इस संबध में पूर्व में सांसद अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन दिया गया था एवं उस ज्ञापन पर सांसद मेघवाल ने रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को अनुशंषा पत्र भी लिख दिया है। लेकिन अभी तक इस संबध में रेलवे अधिकारियों की कोई सक्रियता नहीं होने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। रविवार से शुरू धरने की अगुवाई सरपंच जसवीर सारण, भाजपा नेता बृजलाल तावणियां, उपसरपंच हसंराज बारूपाल, रूपाराम भाटी आदि ने की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में पटरियों पर किया प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में पटरियों के किनारे शुरू किया धरना।

नारसीसर में संघर्ष समिति का गठन, सोमवार से धरना शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की शेरुणा ग्राम पंचायत के गांव नारसीसर के खेत मालिकों ने जिला कलेक्टर सहित अधिकारियों से की है। सरपंच पति एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने बताया कि नारसीसर से गुजरने वाली रेलवे लाइन के किलोमीटर पोल 419/10-11 व 419-8-9 पर रेलवे अंडरब्रिज की मांग लगातार उठाई जा रही है लेकिन सुनवाई नहीं होने से ग्रामीणों, किसानों में रोष है। इसी रोष को प्रकट करते हुए रविवार को गांव नारसीसर में किसानों की आम बैठक वरिष्ठ ग्रामीण किशनसिंह भाटी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें रेलवे अंडरब्रिज बनवाने के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मालाराम गोदारा को संघर्ष समिति का अध्यक्ष, बच्चन सिंह भाटी को सचिव व विक्रम सिंह, हरी सिंह, फूसाराम, रतना राम सिहाग, लक्ष्मण सिंह, रूप सिंह, सुरजाराम, पुरखाराम सहित 30 सदस्यों को शामिल किया गया। बैठक में कई बार मांग उठाने के बाद भी सुनवाई नहीं करने के विरोध में 14 फरवरी से रेलवे पटरियों पर धरना शुरू करने का निर्णय लिया गया है।