Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-08-31 at 17.40.26
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2025। बीकानेर जिले के सबसे बड़े मेले में शामिल पूनरासर हनुमान मेला शनिवार देर रात संपन्न हो गया। मेला पूर्णत: शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन ने राहत की सांस ली। मेले में दो लाख से अधिक दर्शनार्थी पहुंचे और बाबा के दर्शन किए। मेला हर वर्ष संपन्न होता है और मेले के बाद श्रद्धालुओं द्वारा बदइंतजामी के आरोप भी सामान्यत: सामने आते है। परंतु इस बार मेले के बाद व्यवस्थाओं में हुए सुधार की सराहना देखने को मिल रही है। मेले के एरिया मजिस्ट्रेट शुभम शर्मा ने मेला प्रारंभ होने से लेकर मेले के समापन तक वहीं डेरा डाले रखा। शर्मा ने मुख्य मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम बनाया और अपने स्टाफ के साथ तीन दिन पूनरासर में ही रहें। ग्रामीणों ने बताया कि एसडीएम ने स्वयं मेले की सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटिरिंग की और लगातार जायजा लेते रहें। पुलिस टीम के एएसपी कैलाश सादूं, सीओ निकेत पारीक, सेरूणा एसएचओ पवन कुमार ने रूट व भीड़ कंट्रोल के लिए तैनात पुलिस कार्मिकों से लगातार अपडेट ली। वहीं प्रशासनिक अधिकारी शुभम शर्मा ने विभिन्न विभागों में तालमेल कर मेला संचालन में पूरी दखल दी। उन्होनें मेले में आए श्रद्धालुओं के सेवा शिविरों का भी अवलोकन किया। शर्मा ने मेले में साफ सफाई पर भी ध्यान दिया व भोजनशालाओं में सफाई के निर्देश दिए। श्रीपूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट व पुजारी ट्रस्ट ने उपखंड अधिकारी का आभार जताया है। हनुमानजी ट्रस्ट के जुगराज सिरोहिया, बजरंगलाल पारीक, मोटूलाल हर्ष, संपत्त पारीक, रमेश व्यास व तुलसीदास पुरोहित ने मेले का सफल संचालन करने के लिए एसडीएम शर्मा का दुपट्टा व बाबा की माला पहनाकर सम्मान किया। ग्रामीण भी उपखंड अधिकारी के तीन दिन मेले में रूकने व व्यवस्थाएं संभालने से प्रभावित हुए व इसकी सराहना की। ट्रस्ट ने स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत व विधायक जेठानंद व्यास का भी आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा तीन दिन पूनरासर में ही डटे रहें, संभाली मेले की व्यवस्थाएं, श्रीपूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट के सदस्यों ने किया शर्मा का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी पूरे स्टाफ के साथ मेले में रहें और यात्रियों के लिए सुविधाओं का भी अवलोकन करते रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर हनुमान जी मेला व्यवस्थित व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।