Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-08-31 at 16.41.56
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2025। 132 रीड़ी व 132 ऊपनी जीएसएस सुबह करीब 8.26 बजे से ठप्प पड़े है जिससे कई गांवो के ग्रामीण परेशान हो रहें है। इससे गांव रीड़ी, बाना फर्स्ट, बाना सेकेंड, कल्याणसर नया, बाडेला, सराना जोहड़, हथाना, धर्मास, इंदपालसर, ऊपनी फर्स्ट, ऊपनी सेकेंड, राजेडू फर्स्ट राजेडू सेकेंड, रामदेवरा, कल्यासणसर नया, पुराना, बापेऊ, दुसारणा की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। रीड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि कल शाम से आधे गांव में तथा आज सुबह से पूरे गांव व रोही की बिजली सप्लाई ठप्प पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि घरों में महिलाएं व बुजुर्ग परेशान हो रहें है, वरना खेतों में अच्छी बरसात के कारण परेशानी का अनुभवन नहीं हो रहा है। वहीं ऊपनी के ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से सप्लाई ठप्प होने से बिजली से होने वाले सभी कामकाज गांव में ठप्प पड़े है। विभागीय अधिकारी एईएन रविंद्रसिंह राठौड़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार 220 केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ सप्लाई लाइन में रीड़ी का जंफर हट गया था। जिससे आगे की पूरी बिजली सप्लाई ठप्प हो गई। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम ने प्रमुखता के साथ इसे दूरस्त कर दिया है व करीब 4.30 बजे बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है।