Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20250118-WA0130
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के करणी माता के भक्तों द्वारा सामूहिक सहयोग से आगामी 28 से 31 जनवरी तक बैंक आफॅ बडौदा वाली गली में स्थित पेडिवाल नोहरे में आयोजित करवाई जाने वाली चार दिवसीय करणी कथा की तैयारियों को कार्यकर्ताओं द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार को कथावाचक मां करणी के उपासक डॉ करणी प्रताप सिंह श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों के बारे में जाना। कार्यकर्ताओं ने उन्हें कथास्थल का अवलोकन करवाया एवं इस दौरान साऊंड, टेंट, प्रसाद सहित विभिन्न तैयारियों पर चर्चा कर विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गई। विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित इस तैयारी बैठक में  सत्यनारायण स्वामी, ओमप्रकाश गांधी, पूनमचंद सुथार, मनोज डागा, गोविंद सारस्वा, करणीसिंह बाना, परमेश्वर सुथार, जितेन्द्र सोनी, गणेशाराम सारस्वत, श्रीभगवान व्यास, गोविंद भारद्वाज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 28 को कलश यात्रा से शुरू होने वाली इस कथा के दौरान 28, 29 एवं 30 जनवरी को तीनों दिन भव्य संगीत संध्याएं आयोजित करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। इससे पूर्व कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण स्वामी की दुकान पर कथावाचक डॉ करणीप्रताप सिंह का अभिनंदन भी किया गया एवं उनका साहित्य सम्मान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री करणी कथा की तैयारियों पर चर्चा करते कथावाचक एवं स्थानीय कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर प्रख्यात करणी कथा वाचक डॉ करणी प्रताप सिंह का किया गया अभिनंदन।