Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की पांच खास खबरें एक साथ, एक नजर में, देखें सभी आयोजनों के फोटो भी।

तेज गर्मी से कड़ाके की सर्दी का सफर पुरा किया धरने ने, 140 दिन हुए पुरे, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब बंदी की मांग को लेकर गांव के शराब ठेके के बाहर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए धरने ने तेज गर्मी से लेकर कड़ाके की सर्दी तक का सफर पुरा कर लिया है। शनिवार को धरने को 140दिन पुरे हो गए लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक धरने को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है व नजरअंदाज करते हुए ग्रामीणों की मांग को हल्के में लिया जा रहा है। इस कारण ग्रामीणों में रोष लगातार बढ़ रहा है एवं ग्रामीण अब आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाने में जुट गए है। शनिवार को धरने के 140वें दिन ग्रामीण एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, रामचंद्र चोटिया, गणेशाराम चोटिया, नोरंगलाल चोटिया, रामूराम चोटिया, रामेश्वरलाल चोटिया, मुन्नीराम चोटिया, बिरबलराम चोटिया, बाबूलाल, तेजाराम बारोटिया, उदाराम नाई, किशन चोटिया आदि मौजूद रहे एवं प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शराबबंदी की मांग पर धरने को हुए 140 दिन पुरे, सुनवाई नहीं होने से निराशा।

थानाधिकारी का किया अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने के नव पदस्थापित थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार के शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्रवासियों द्वारा अभिनंदन किया गया। कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण स्वामी, स्वामी समाज के सक्रिय युवा रामेश्वरदास स्वामी जाखासर, डॉ ओपी स्वामी, करणीसिंह बाना आदि ने थाने पहुंच कर थानाधिकारी को बुके देकर अभिनंदन किया एवं साफा पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, नशे के कारोबार पर रोकथाम सबंधी सक्रियता की मांग भी की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवपदस्थापित थानाधिकारी का किया गया अभिनंदन।

दो सेंटरों पर दी 338 बच्चों ने परीक्षा, 94 रहे अनुपस्थित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकार द्वारा संचालीत उच्च स्तरीय राजकीय आवासीय विद्यालय नवोदन विद्यालय के कक्षा 6 में प्रवेश के लिए शनिवार को क्षेत्र में दो परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। नोड़ल प्राचार्य डॉ मनीष सैनी ने बताया कि नवोदय परीक्षा के लिए पांचवी में पढ़ने वाले क्षेत्र के 432 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे एवं राउमावि, ताल मैदान एवं रा रूपादेवी मोहता उमावि में परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इन दोनो केन्द्रों पर शनिवार को 338 बच्चों ने परीक्षा दी एवं 94 बच्चे अनुपस्थित रहे। सर्दी में भी बच्चों ने परीक्षा के लिए उत्साह देखा गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कड़ाके की ठंड में भी बच्चों में देखा गया नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए उत्साह।

माघ माह में किया सत्संग, उडाई पतंग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माघ माह में एक और जहां महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में हो रहा है वहीं दूसरी और क्षेत्र के मंदिरों में भी लगातार विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे है। शनिवार को कस्बे के सिंधी कॉलोनी स्थित संत झुलेलाल मंदिर प्रांगण में सत्ंसग का आयेाजन किया गया। जिसमें प्रेम प्रकाश मंडली एवं राधिका सत्संग मंडली की सत्संगियों एवं सिंधी समाज की महिलाओं ने सत्संग, किर्तन किया। इस मौके पर मंदिर परिसर में पतगंबाजी भी की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माघ माह में महिलाओं ने किया सत्संग।

बेटियों को मिली स्कूटी, ग्रामीणों ने जताई खुशी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालीबाई भील स्कूटी योजना में क्षेत्र की बेटियों को स्कूटी मिलने की खुशी क्षेत्र के ग्रामीण मना रहे है। कस्बे के भारती निकेतन उमावि की छात्रा एवं गांव तेजरासर की निवासी पूजा पुत्री श्रवणनाथ सिद्ध को एवं गांव हेमासर निवासी व हाल कस्बे के मोमासर बास निवासी विजयलक्ष्मी पुत्री रतनलाल सारस्वत को यह स्कूटी मिली है। दोनो छात्राओं के परिजनों ने खुशियां मनाते हुए छात्राओं को और अधिक लगन से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया है।

श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिली काली बाई भील योजना के तहत स्कूटी।
श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिली काली बाई भील योजना के तहत स्कूटी।