Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2021। क्षेत्र में विद्युत विभाग की बेपरवाह व मनमानी कार्यशैली के कारण विभाग के प्रति नागरिकों का रोष रह रह कर फूट रहा है। आज गांव सातलेरा में ग्रामीण आक्रोश प्रकट कर रहें है। तीन दिन से गांव में 80 घरों की आबादी अंधेरे में है और इन घरों में पीटीईटी की तैयारी में जुटें युवाओं की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। तीन दिन बाद आज ग्रामीण आटा पीसने, फोन चार्ज करने जैसी समस्याओं के साथ गर्मी में बेहाल होकर परेशान हो उठे है। गांव के सुगनाराम जाखड़ ने बताया कि घरेलू विद्युत आपूर्ति के लिए यहां छोटी डीपी लगी है जो तीन दिन पहले फाल्ट हो गई और आधा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। गांव के दौलत राम लुहार ने कहा कि विभाग को बार बार अवगत करवाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण नेमीचंद जाखड़, फुसाराम मेघवाल, चंदू राम, प्रकाश, किसनलाल ने विभाग के जिम्मेदारों से आज शाम तक यहां बिजली बहाल करने की मांग करने की मांग करते हुए शुक्रवार सुबह जीएसएस पर धरना देने की बात कही है।