Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितबंर 2021। गांवो में साफ सफाई के लिए जागृति के अभियान केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहें है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सुरजनसर सहित गांव लाखनसर, धीरदेसर पुरोहितान, उदासर चारणान में मुख्य स्थानों पर कचरा पात्र रखवाए गए है। इन गांवो को साफ सुथरा करने की अपील सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने ग्रामीणों से की है। सभी कचरा पात्रों को सीमेंट के घोल से स्थाई कर दिया गया है और इन्हें खाली करवाने की प्रक्रिया के बारे में पंचायत में विचार विमर्श चल रहा है। चारों गांवो के पंचायत भवन, राजकीय स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रो, बस स्टैंड पर कुल 23 कचरा पात्र रखवाएं गए है। शर्मा ने ग्रामीणों से गांवो को साफ सुथरा रखने के प्रति जागरूक होने की बात कहते हुए स्वच्छ व स्वस्थ गांव बनाने को कहा। सरपंच ने कहा पंचायत स्तर पर पूरे प्रयास किए जाएंगे व ग्रामीण भी पूरा साथ देवें। ग्रामीणों ने सरपंच का आभार व्यक्त किया व इस दौरान वार्ड पंच, ग्राम पंचायत सहायक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चारों गांवो में रखवाए कचरा पात्र व शर्मा ने ग्रामीणों से गांव को साफ सुथरा करने की अपील की।