Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2024। गिरदावरी करने खेत में आए पटवारी से आवेश में आकर एक जने ने मारपीट करते हुए धमकाने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। हल्का धनेरू के पटवारी तनुज कालेर पुत्र ओमप्रकाश कालेर ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 9.30 बजे वह गांव धनेरू के एक खेत में गिरदावरी करने पहुंचा तो खेत में काम कर रहें भिवाणी जिले के गोलागढ़ निवासी सत्येन्द्र उर्फ कालूसिंह पुत्र रणवीरसिंह ने उससे परिचय पूछा। परिवादी ने पटवारी होने की बात कही और गिरदावरी करने के लिए फसल की फोटो खिचनें लगा। जैसे ही उसने दो तीन फोटो खिंचे आरोपी आवेश में आ गया और मारपीट पर उतारू हो गया। आरोपी उसके फोन व सीमकार्ड छीन कर ले गया व दुबारा खेत में आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविन्द्र सिंह को दी है।