Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2024। जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन सोमवार को राउमावि आईजीएनपी में किया गया। कक्षा 9 से 12वीं में पढ़ने वाले जिले भर के 40 स्कूलों के 163 विद्यार्थियों ने कलात्मक मंच पर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम अधिकारी रामदान चारण ने बताया कि कला उत्सव में कुल 6 विद्याओं में गायन, वादन, दृश्य कला, नृत्य, कहानी वाचन, नाटक में विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। कल उत्सव की गतिविधियों में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि डाइट उपप्राचार्य शारदा ढाका, सहायक परियोजना समन्व्यक कैलाश धवल ने प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
तबला वादन में भरत सिखवाल प्रथम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल की कक्षा 9 का विद्यार्थी भरत सिखवाल ने कला उत्सव की तबला वादन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भरत का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी सलेक्शन हो गया है। स्कूल की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने छात्र का स्वागत किया व राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी। वहीं स्कूल के स्टाफ व बच्चों ने बुधवार को प्रार्थना सभा में जिला स्तरीय विजेता को बधाई दी।
प्रतिभा ने कही कहानी, तीसरा स्थान हासिल किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कला उत्सव में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ की छात्रा प्रतिभा खिलेरी ने कहानी वाचन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य योगेश शर्मा ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों को सहशैक्षिक गतिविधियों के लिए भी निपुण बनाया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी दीपिका ने बताया कि प्रतिभा ने प्रभावी कहानी का चुनाव किया व रसपूर्ण वाचन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। शाला स्टाफ व विद्यार्थियों ने स्कूल पहुंचने पर प्रतिभा का स्वागत किया।

बींझासर की लक्ष्मी कहानी वाचन में द्वितीय तथा मूर्तिकला में शिवानी रही तृतीय। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कला उत्सव में गांव बींझासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी पुत्री मुन्नीराम शर्मा ने कहानी वाचन में द्वितीय तथा इसी विद्यालय की छात्रा शिवानी पुत्री भेराराम गोदारा ने मूर्तिकला प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। आईजीएनपी उमावि बीकानेर में सम्पन्न हुए जिला स्तरीय कला उत्सव में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दोनों बालिकाओं ने गांव का नाम रोशन किया। दल प्रभारी व्याख्याता छैलूदान चारण ने बताया कि विद्यालय पर हुए कला उत्सव में से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकते थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित स्टाफ व विद्यार्थियों ने दोनों बालिकाओं का स्वागत करते हुए बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भरत सिखवाल ने तबला वादन में प्रथम स्थान हासिल किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिभा खिलेरी कहानी वाचन में रही तीसरे स्थान पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिवानी व लक्ष्मी ने जिला स्तर कला उत्सव में बींझासर का नाम रोशन किया।