Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2023। विधानसभा के जारी सत्र में आज विधायक गिरधारीलाल महिया ने रेलवे ओवरब्रिज की मांग उठाते हुए तारांकित प्रश्न लगाया। प्रश्न का जवाब देते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव ने सरकार की ओर से आश्वस्त करते हुए कहा कि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए शीघ्र ही डी.पी.आर बनवाकर वित्‍तीय संसाधनों की उपलब्‍धतानुसार कार्य की स्वीकृति दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कट्टानी मार्गों पर रेलवे अण्डरब्रिज निर्माण के लिए क्षेत्र की प्राथमिकता के अनुसार कार्य किए जाएंगे। बता देवें विधायक ने ओवरब्रिज की आवश्यकता व जनआंदोलन के संबंध में मंत्री जाटव को अवगत करवाते हुए श्रीडूंगरगढ़ के कट्टाणी मार्गों पर अंडरब्रिज निर्माण की स्वीकृति देने की बात कही। जाटव ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कट्टानी मार्गों पर रेलवे अण्डरब्रिज बनाने के प्रस्‍ताव मंगवाकर आगामी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और ओवरब्रिज की डी.पी.आर. तैयार करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही।